स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका के 30 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज भानुका राजपक्षे (Bhanuka Rajapaksa) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि भानुका राजपक्षे (Bhanuka Rajapaksa) क्रिकेट प्रशासन को अपना संन्यास पत्र सौंप दिया है। रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट यानी एसएलसी को सौंपे गए एक पत्र में भानुका राजपक्षे (Bhanuka Rajapaksa) ने संन्यास की वजह पारिवारिक दायित्वों को बताया है। भानुका राजपक्षे (Bhanuka Rajapaksa) ने श्रीलंका टीम के लिए 5 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

भानुका राजपक्षे (Bhanuka Rajapaksa) का इंटरनेशनल करियर मात्र 3 साल ही चला। आपकी जानकारी के लिए बता दे की भानुका राजपक्षे (Bhanuka Rajapaksa) ने अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। वनडे में अपना पहला मैच भानुका राजपक्षे ने जुलाई 2021 में भारत के खिलाफ खेला था। राजपक्षे ने अपने टी-20 करियर के 5 मैचों में 89 रन बनाए हैं, जबकि 18 वनडे मैचों में 320 रन बनाए हैं।
खबरों के मुताबिक भानुका राजपक्षे (Bhanuka Rajapaksa) ने अपने संन्यास वाले पत्र में लिखा कि मैंने एक खिलाड़ी, पति के रूप में अपनी स्थिति पर बहुत सावधानी से विचार किया है और पितृत्व और संबंधित पारिवारिक दायित्वों को देखते हुए यह निर्णय ले रहा हूं
Herald