Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम के हालिया प्रदर्शन पर पूर्व कोच रवि शास्त्री दिया बड़ा बयान, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट और वनडे सीरीज हारने के बावजूद घबराने की जरूरत नहीं है और इस 'अस्थायी दौर' से टीम जल्दी ही उबर जाएगी। तीनों फॉर्मेट से विराट कोहली ( Virat Kohli) के कप्तानी छोड़ने के बाद कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) के साथ भारतीय टीम को वनडे सीरीज में में 0-3 से पराजय झेलनी पड़ी। इसके पहले टेस्ट सीरीज में उसे 1-2 से पराजय मिली। 
Ravi
बता दे की पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के बाद शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो गया था। लीजैंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) के निदेशक शास्त्री इस समय ओमान के मस्कट में हैं। उन्होंने लीग से इतर समाचार एजेंसी से कहा, 'एक सीरीज हारने के बाद लोग आलोचना करने लगते है। आप हर मैच नहीं जीत सकते। 
उन्होंने आगे कहा जीत-हार चलती रहती है। अचानक प्रदर्शन कैसे गिर सकता है। पांच साल तक आप दुनिया की नंबर एक टीम रहे। पिछले 5 साल से जीत का अनुपात 65 प्रतिशत रहा है तो चिंता की क्या बात है। विरोधी टीमों को चिंता करनी चाहिए।


Herald