स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला (Hashim Amla) ने बताया कि उन्हें कौन से गेंदबाज को खेलने में मुश्किल आती है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ (Mohammad Asif) को खेलने में दिक्कत आती है। मोहम्मद आसिफ (Mohammad Asif) को हाशिम अमला (Hashim Amla)ने गेंद का जादूगर करार दिया। उन्होंने ये खुलासा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान कहा। कमेंटेटर मार्क निकोलस द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने ये बात कही।

बता दे की हाशिम अमला (Hashim Amla) ने कहा,'पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आसिफ (Mohammad Asif) ने मुझे सबसे ज्यादा मुश्किल में डाला। वह गेंद के साथ एक जादूगर थे। उनकी गेंदबाजी देखने में आनंद आता था, लेकिन उनका सामना करने में नहीं। वो नहीं पकड़ पाते थे कि वो कौन सी गेंद डालेंगे। हाशिम अमला (Hashim Amla)ने आगे कहा,'सिफ का सामना करना सबसे मुश्किल था। मैं खुद को इन-स्विंगर के लिए तैयार रखता था तो वह आउटसाइड एज से मुझे मात दे देते थे। जब मैं खुद को आउट-स्विंगर के लिए तैयार करता था, तो गेंद इनसाइड ऐज लेकर गिल्लियां उड़ा देती थी।'
बता दे की मोहम्मद आसिफ (Mohammad Asif) की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से 23 टेस्ट मैच खेले और 106 विकेट लिए। वनडे इंटरनेशनल की बात करें तो मोहम्मद आसिफ (Mohammad Asif) ने 38 मैचों में 46 विकेट चटकाए। पाकिस्तान की तरफ से 11टी-20 मैच खेलते हुए मोहम्मद आसिफ (Mohammad Asif) ने 13 विकेट लिए। 2010 के स्पॉट फीक्सिंग मामले में दोषी पाए जाने के बाद मोहम्मद आसिफ (Mohammad Asif) के इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने पर 5 साल का बैन लग गया था
Herald