स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन ODI की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। वेस्टइंडीज ने भारत दौरे पर ODI सीरीज के लिए टीम में तेज गेंदबाज केमार रोच को शामिल किया है. रोच की साढ़े दो साल के बाद वेस्टइंडीज की ODI टीम में वापसी हो रही है। टीम इंडिया ने भी एक दिन पहले दोनों टीमों का ऐलान कर दिया था।

वेस्टइंडीज ने सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग (Brandon King) और मध्यक्रम के बल्लेबाज नक्रमा बोनर (Nkrumah Bonner) को भी ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। 33 वर्षीय केमार रोच लगातार वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम का बन रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपना आखिरी ODI टीम इंडिया के खिलाफ 2019 में खेला था। वह 92 ODI खेल चुके हैं और जारी की गई टीम में सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। वेस्टइंडीज 6 फरवरी से शुरू हो रही सीरीज में अहमदाबाद में तीन ODI खेलेगा, जिसके बाद कोलकाता में इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। वेस्टइंडीज की टी20 टीम शुक्रवार को घोषित की जाएगी।
* TEAM INDIA FULL ODI SQUAD
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर।
* WEST INDIES FULL ODI SQUAD
कायरन पोलार्ड (कप्तान), फैबियन एलेन, नक्रमा बोनर, डैरेन ब्रावो, शमरह ब्रूक्स, जेसन होल्डर, शाई होप, निकोलस पूरन, केमार रोच, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, हेडन वॉल्श जूनियर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग।
Herald