Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत हारा तो बोले पूर्व क्रिकेटर, टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी को मिस किया

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के हाथों जोहानसबर्ग के 'द वांडरर्स स्टेडियम' में दूसरे टेस्ट में हारा का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने ट्वीट किया, "साउथ अफ्रीका के लिए एक अच्छी जीत. डीन एल्गर एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसे सभी अपनी टीम में चाहते हैं. हाई क्लास गेंदबाजी के खिलाफ अपने विकेट के लिए लड़ने का उनका तरीका और टफनेस पसंद है. भारत की इस हार के बाद तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर चल रही है और तीसरा टेस्ट 11 जनवरी से केप टाउन में खेला जाना है. याद दिला दें कि चोट के चलते टीम के फुल टाइम कैप्टन विराट कोहली दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं थे और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन समेत कई लोगों का ऐसा मानना है कि टीम इंडिया ने विराट की कप्तानी मिस की। 
Kohli
विराट कोहली के बिना खेल रही टीम इंडिया ने पहली पारी में 202 और दूसरी पारी में 266 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 229 रन बनाकर 27 रन की बढ़त हासिल की थी. वहीं, दूसरी पारी में जीत के लिए मिले 240 रन के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने जो पिछले 4 टेस्ट मैच खेले हैं, उनमें से सिर्फ दो मैचों में विराट कोहली ने कप्तानी संभाली है और दोनों में टीम को जीत भी दिलाई है. वहीं, कानपुर टेस्ट में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्रॉ से संतोष करना पड़ा था, जबकि जोहानसबर्ग में केएल राहुल की कप्तानी में हार का सामना करना पड़ा है। 
जोहानसबर्ग में खेले गए टेस्ट की चौथी पारी में कप्तान डीन एल्गर के नाबाद 96 रन की बदौलत साउथ अफ्रीका ने भारत के सेट किए 240 रन के टारगेट को तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. भारत ने पहला टेस्ट 113 रन से जीता था. चौथा टेस्ट 11 जनवरी से केप टाउन में खेला जाना है।


Herald