स्पोर्ट्स डेस्क। बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के अध्यक्ष अविषेक डालमिया (Avishek Dalmiya) को कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद मंगलवार को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अविषेक डालमिया (Avishek Dalmiya) ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि उनमें बुखार जैसे कोविड-19 के लक्षण नजर आ रहे थे और उनकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

एक अधिकारी ने बताया, ''एहतियाती कदम के तौर पर उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उन्हें मोनोकलोनल एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी दी जाएगी और अभी उनकी स्थिति स्थिर है। बता दे की पिछले हफ्ते BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को भी पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका चार दिन तक उपचार चला था।
बता दे की बंगाल के पूर्व कप्तान लक्ष्मी रतन शुक्ला (Lakshmi Ratan Shukla) भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। वह राज्य की अंडर-23 टीम के कोच हैं। अधिकारी ने कहा, ''उसे तेज बुखार है और उनकी परीक्षण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उसे घर में पृथकवास पर रहने की सलाह दी गई है।
Herald