स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा (Shefali Verma) मंगलवार को ICC महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान के फायदे से दोबारा शीर्ष पर पहुंच गई, जबकि उनकी साथी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) एक स्थान के नुकसान से चौथे स्थान पर खिसक गई। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेथ मूनी (Beth Mooney) और मेग लेनिंग (Meg Lenning) की रैंकिंग में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की ही एलिसा हीली (Alyssa Healy) छठे स्थान पर हैं।
🔹 Shafali Verma back on 🔝
— ICC (@ICC) January 25, 2022
🔹 Big gains for Chamari Athapaththu 🙌
Here are the movements in this week's @MRFWorldwide ICC Women's Player Rankings 📈
Details 👉 https://t.co/vgKLeRzB8D pic.twitter.com/Eh6A9fi7bj
न्यूजीलैंड की दो खिलाड़ी शीर्ष 10 में शामिल हैं। सोफी डिवाइन (Sophie Devine) और सूजी बेट्स (Suzy Bates) क्रमश: 5वें और 7वें पायदान पर हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 55.25 की औसत और 185.71 के स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाने के बाद श्रीलंका की चामरी अटापट्टू छह स्थान के फायदे से 8वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
इंग्लैंड की डेनी वाट (Denny Watt) तीन पायदान आगे बढ़कर 13वें स्थान पर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में 70 रन की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैकग्रा (Tahila McGrath) 29 स्थान की लंबी छलांग के साथ 28वें पायदान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ 49 गेंद में नाबाद 91 रन बनाए जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 170 रन के लक्ष्य को हासिल करते हुए जीत दर्ज की।
Herald