Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC ने टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने के बाद Virat Kohli को दी खुशखबरी

स्पोर्ट्स डेस्क. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली 2-1 से हार के बाद विराट ने टेस्ट की भी कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ दी है। विराट के साथ रोहित शर्मा टॉप-10 बल्लेबाजों में बने हुए हैं। विराट के लिए एक अच्छी खबर आई है. उन्होंने बल्लेबाजों की ICC टेस्ट रैंकिंग में दो स्थानों की छलांग लगाई है। 
Kohli
ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन नंबर एक बल्लेबाज हैं, दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, तीसरे पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन, चौथे पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रैविस हेड भी पांचवें स्थान पर हैं. आठवें स्थान पर श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने, नौवें पर पाक कप्तान बाबर आजम और 10वें पर न्यूजीलैंड के टॉम लेथम हैं। 
विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 79 और 29 रन की पारी खेली थी. जिसकी बदौलत विराट ने 767 अंकों के साथ ICC रैंकिंग में दो स्थानों की छलांग लगाकर सातवां स्थान हासिल किया है. रोहित शर्मा 773 अंकों के साथ टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं। ट्रैविस हेड ने एशेज में शानदार प्रदर्शन के बलबूते सात स्थानों की छलांग लगाई है और रोहित के साथ पांचवें स्थान पर हैं। गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस पहले, रविचंद्रन अश्विन दूसरे, कगीसो रबाडा तीसरे, काइल जेमिसन चौथे और शाहीन अफरीदी पांचवें स्थान पर हैं. टिम साउदी, जेम्स एंडरसन, जोश हेजलवुड और नील वैगनर क्रमशः छठे, सातवें, आठवें और नौवे स्थान पर हैं।


Herald