स्पोर्ट्स डेस्क। BCCI ने 5 जनवरी को ही न्यूजीलैंड में मार्च में होने वाले महिला वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया था। वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में जेमिमा रोड्रिग्स (Jemima Rodrigues) और शिखा पांडे (Shikha Pandey) को शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा विश्व कप के लिए चयनित 15 सदस्यीय भारतीय टीम में पूनम राउत (Poonam Raut) का भी नाम शामिल नहीं है। चयन के कुछ समय बाद ही टीम में जगह नहीं मिलने से पूनम राउत (Poonam Raut) ने चुप्पी तोड़ी है और अपने दिल का दर्द बयां किया।

बता दे की टीम में जगह नहीं मिलने की वजह से पूनम राउत (Poonam Raut) काफी निराश हैं। दाएं हाथ की ओपन बल्लेबाज ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए अपनी दिल की बात कही है। पूनम राउत (Poonam Raut)ने ट्वीट में लिखा कि मुझे अनुभवी बल्लेबाजों और भारत के लिए लगातार रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में माना जाता है और मैं विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं होने पर बेहद निराश हूं। 2021 में मैंने 73.75 के औसत से 295 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। पूनम राउत (Poonam Raut) यहीं नहीं रुकी, उन्होंने आगे कहा कि प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें टीम में नहीं चुने जाने पर मलाल जरूर है लेकिन इसके बावजूद मैं उन सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देना चाहती हूं जो भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
साथ ही साथ इस चयन को लेकर फैंस काफी सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी बीच चीफ सिलेक्टर नीतू डेविड (Neetu David) का हैरान कर देने वाला बयान सामने आया है। BCCI की महिला टीम की मुख्य सिलेक्टर नीतू डेविड (Neetu David) ने गुरुवार को कहा कि 5 सदस्यीय चयन समिति को 2022 क्रिकेट वर्ल्ड कप (Cricket World Cup 2022) के लिए भारतीय टीम के चयन पर बोलने की अनुमति नहीं है। टीम के सिलेक्शन को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने ये बयान दिया।
Herald