स्पोर्ट्स डेस्क। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 क्रिकेट में नया नियम लागू किया है। इसके तहत निर्धारित समय के भीतर ओवर पूरा नहीं करने वाली टीम को 30 गज के सर्कल के बाहर एक फील्डर कम रखना होगा। बता दे की यह नियम इसी महीने से लागू होगा। ICC ने खेलने के संशोधित नियम और शर्तों के तहत इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में पारी के बीच में वैकल्पिक ड्रिंक्स ब्रेक को भी शामिल किया है।

बता दे की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए ICC की आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत धीमी ओवरगति के लिए ICC के प्रावधान यथावत रहेंगे। इसमें डिमेरिट अंक और टीम तथा कप्तान पर आर्थिक दंड शामिल है। ICC ने कहा, 'खेलने के नियम और शर्तों की धारा 13.8 में ओवर गति के नियम हैं जिसके तहत क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम को आखिरी ओवर की पहली गेंद निर्धारित समय के भीतर डालनी होगी। ऐसा नहीं करने पर पारी के बाकी ओवर में 30 गज के सर्कल के बाहर एक फील्डर कम होगा।
बता दे की आम तौर पर पहले छह ओवर के बाद 30 गज के बाहर पांच क्षेत्ररक्षक रखे जा सकते हैं । ओवरगति के नियम का पालन नहीं करने पर 4 ही क्षेत्ररक्षक रखे जा सकेंगे। गेंदबाज के छोर वाला अंपायर क्षेत्ररक्षण कर रही टीम, बल्लेबाज और दूसरे अंपायर को पारी की शुरुआत से पहले ही निर्धारित समय और कोई व्यवधान होने पर नए सिरे से निर्धारित समय की जानकारी देंगे।
Herald