Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC ने दी सजा, तीसरे वनडे में हार के बाद टीम इंडिया को लगा एक और झटका

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मैच रविवार को खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में धीमी ओवर गति के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से हार गई। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच को चार रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 3-0 की शानदार जीत दर्ज की. तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 288 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन टीम इंडिया 283 रनों पर ही ऑल आउट हो गई. इसके साथ ही केएल राहुल बतौर ओडीआई कप्तान पहले तीन मुकाबले गंवाने वाले पहले भारतीय प्लेयर बन गए।
Kohli
आईसीसी से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ "खिलाड़ियों और टीम के सहयोगी सदस्यों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (न्यूनतम ओवर-गति के जुर्माने से संबंधित) के अनुसार प्रत्येक ओवर की देरी के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। ICC ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि लोकेश राहुल की टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम गेंदबाजी की थी. इसे ध्यान में रखते हुए मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने यह जुर्माना तय किया।
राहुल ने इस आरोप को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं हुई। मैदानी अंपायर मराइस इरास्मस और बोंगानी जेले के अलावा तीसरे अंपायर अलाउद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक ने रविवार को मैच के बाद यह आरोप लगाये थे।


Herald