Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs SA 2nd Test: कोहली के बाहर होने पर अय्यर को क्यों नहीं मिला मौका, BCCI ने दिया जवाब

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका (India Vs South Africa) के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच जोहानिसबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम (The Wanderers Stadium) में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीता और विराट कोहली (Virat Kohli) की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे केएल राहुल (KL Rahul) ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। विराट कोहली (Virat Kohli) की जगह इस मैच में हनुमा विहारी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है। हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) भारत-ए के साथ पहले से ही दक्षिण अफ्रीका में मौजूद थे और शायद इसलिए उन्हें दूसरे टेस्ट में चुना गया है। वहीं, भारत के पास श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का मौका था, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने हनुमा विहारी (Hanuma Vihari)के साथ जाने का फैसला किया। 
Iyer
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में ही शतक जमाया था। अय्यर को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किए जाने को लेकर BCCI ने बयान जारी किया है। BCCI ने एक बयान में कहा, 'टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को आज सुबह उनकी पीठ के ऊपरी हिस्से में ऐंठन महसूस हुई। इस वजह से वह द वांडरर्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं। 
 बता दे की BCCI की मेडिकल टीम इस टेस्ट मैच के दौरान उनकी निगरानी करेगी। विराट कोहली (Virat Kohli) की गैर मौजूदगी में केएल राहुल (KL Rahul) टीम की कप्तानी करेंगे। अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को दूसरे टेस्ट के लिए उप-कप्तान के रूप में चुना है। पेट में खराबी के कारण बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को दूसरे टेस्ट में मौका नहीं मिला।


Herald