स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका (India Vs South Africa) के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच जोहानिसबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम (Wanderers Stadium) में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

बता दे की मैच की सबसे बड़ी खबर यह कि इस मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) नहीं खेल रहे हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) की अनुपस्थिति में केएल राहुल (KL Rahul) को टीम इंडिया की कमान दी गई है। केएल राहुल (KL Rahul) ने टेस्ट मैच से विराट कोहली (Virat Kohli) के बाहर होने की वजह बताई है।

टॉस के दौरान केएल राहुल (KL Rahul) ने कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) की बैक में दिक्कत है, जिसके चलते वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। राहुल ने कहा कि दुर्भाग्य से विराट कोहली (Virat Kohli) की पीठ के ऊपरी हिस्से में ऐंठन है, फिजियो उस पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह अगले टेस्ट के लिए ठीक हो जाएंगे।
Herald