Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs SA 2nd Test: केएल राहुल ने कर दी बड़ी गलती, अंपायर ने दी वार्निंग तो मांगनी पड़ी माफी

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका (India and South Africa) के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट जोहानिसबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम (The Wanderers Stadium) में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीता और विराट कोहली (Virat Kohli) की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे केएल राहुल (KL Rahul) ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। हालांकि लंच से पहले कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने एक ऐसी गलती कर दी, जोकि मैदानी अंपायर मराय इरास्मस को पसंद नहीं आया और उन्होंने भारतीय बल्लेबाज को तुरंत वार्निंग दे डाली। इरास्मस की आज स्टंप माइक्रोफोन में कैद भी हो गई। 
भारतीय पारी के 5वें ओवर में कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) गेंदबाजी कर रहे थे। उनके सामने राहुल बल्लेबाजी कर रहे थे। कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) के ओवर में तीसरी गेंद पर केएल राहुल (KL Rahul) पीछे हट गए और उन्होंने इस बॉल पर अपना शॉट नहीं खेला। ऐसा लग रहा था कि केएल राहुल (KL Rahul) इस गेंद को खेलने के लिए तैयार नहीं थे और कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) द्वारा फेंकने के बाद पीछे हट गए। हालांकि केएल राहुल (KL Rahul) का पीछे हटना अंपायर को रास नहीं आया और उन्होंने तुरंत उन्हें चेतावनी दे डाली। अंपायर की आवाज स्टंप माइक में कैद हो गई।   
 बता दे की केएल राहुल (KL Rahul) ने हालांकि इसके तुरंत बाद ही माफी मांग ली। लेकिन अंपायर ने उन्हें वार्निंग दे दी। केएल राहुल (KL Rahul) की आवाज भी स्टंप माइक में कैद हो गई। अंपायर ने केएल राहुल (KL Rahul) से कहा, 'कोशिश करो और थोड़ा जल्दी करो, प्लीज केएल।' केएल राहुल (KL Rahul)ने इस पर अंपायर से माफी मांगते हुए कहा, 'सॉरी।'


Herald