Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs SA 2nd Test: टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, मैदान में लौटा यह खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका (India Vs South Africa) के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच जोहानिसबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम (The Wanderers Stadium) में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। इस बीच भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) फिट हो गए हैं और वापस मैदान पर लौट चुके हैं। 
Ind
बता दे की मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) मैच के पहले दिन हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझते नजर आए थे, जिसके बाद वह गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने पहले दिन सिर्फ 3.5 ओवर की गेंदबाजी की थी। 
इससे पहले मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) की चोट ने टीम इंडिया का सिरदर्द बढ़ा दिया था। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के सीनियर स्पिनर आर अश्विन ने उम्मीद जताई थी कि सिराज दूसरे दिन गेंदबाजी कर पाएंगे। मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) जब दिन का चौथा ओवर फेंक रहे थे, तो काफी दर्द में नजर आए, जिसके बाद उनको मैदान छोड़ना पड़ा था।


Herald