स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं, लेकिन इस मैच के दौरान लगातार वो कैमरे में कैद जरूर हो रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) जोहानिसबर्ग टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले प्रैक्टिस करते नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिन्हे आप इस पोस्ट में देख सकेंगे।
Kohli receiving throwdowns from Dravid pic.twitter.com/uY3h8cd8Fj
— Benaam Baadshah (@BenaamBaadshah4) January 5, 2022
ऐसे में लग रहा है कि पीठ में दिक्कत के चलते मैच से बाहर चल रहे विराट कोहली (Virat Kohli) अब फिट हो गये हैं। भारतीय क्रिकेट टीम और विराट कोहली (Virat Kohli) के फैंस के लिए के सकारात्मक खबर है। इतना नहीं उम्मीद की जा रही है कि अगले हफ्ते केपटाउन में शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए वो समय पर फिट हो जाएंगे।
बता दे की प्रैक्टिस के दौरान भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) उनके साथ दिखे। इससे पहले भी विराट कोहली (Virat Kohli) मैच के दौरान कई बार बाउंड्री लाइन के पास, ड्रेसिंग रूम से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आए.
Herald