स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस टॉस को जीतने के साथ ही विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक खास मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ (Steve Waugh) की बराबरी कर ली है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा टॉस जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) के नाम दर्ज है। विराट कोहली (Virat Kohli) ने 31वीं बार टेस्ट मैच में टॉस जीता है और इस तरह से उन्होंने वॉ की बराबरी कर ली है। ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) अपने कप्तानी करियर में 60 टेस्ट मैचों में टॉस जीत चुके हैं, वहीं दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बॉर्डर (Allan Border) हैं, जिन्होंने 46 टेस्ट मैचों में टॉस जीता है।
बता दे की न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) अपने कप्तानी करियर में 37-37 बार टेस्ट मैचों में टॉस जीत चुके हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड (Clive Lloyd) और इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) वहीं 35-35 बार टेस्ट मैच में टॉस जीत चुके हैं। इस तरह से विराट कोहली (Virat Kohli) 30 से ज्यादा बार टॉस जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में महज 7वें खिलाड़ी बन गए हैं।
Herald