Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साउथ अफ्रीका ने IPL 2022 की मेजबानी करने का किया दावा! BCCI ने कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL पर लगातार तीसरे सीजन कोविड-19 खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि BCCI ने अभी तक दुनिया की इस सबसे महंगी लीग को बाहर आयोजित कराने पर कोई फैसला नहीं लिया है। लेकिन देश में कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए बोर्ड प्लान B की तैयारी कर रहा है। IPL को भारत के बाहर आयोजित करने की जब बात आती है तो UAE पहली पसंद रहा है, लेकिन इस बार दक्षिण अफ्रीका एक मजबूत दावेदार बन रहा है। 
IPL 2021: चेन्नई और हैदराबाद में भिड़ंत आज, ये हो सकती हैं दोनों टीमों की प्लेइंग XI
क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने कहा है कि वह IPL 2022 की मेजबानी को तैयार है। हालांकि BCCI ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है और ऐसा माना जा रहा है बोर्ड अगले महीने इस पर कोई आधिकारिक फैसला लेगा। रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने BCCI को एक प्रस्ताव भेजा है। बोर्ड ने कहा है कि वो काफी कम पैसों में टूर्नामेंट का आयोजन कराएगा। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने आगे कहा कि दक्षिण अफ्रीका में IPL कराने का मतलब होगा कि हवाई यात्रा, होटल और दूसरी सुविधाओं में ज्यादा खर्च नहीं होगा। 
बता दे की लीग का आयोजन जोहानिसबर्ग और उसके आस-पास के 4 वेन्यू पर कराए जाएंगे। हालांकि ज्यादातर मुकाबला जोहानिसबर्ग में होंगे। इसके अलावा कुछ मैच सेंचुरियन, विलोमूर और सेन्वेस क्रिकेट स्टेडियम में भी होंगे। BCCI का फिलहाल IPL 2022 को भारत में ही आयोजित कराने का प्लान है। हालांकि कोरोना के कारण अगर लीग को विदेशों में शिफ्ट करना पड़ता है तो साउथ अफ्रीका को वेन्यू ऑप्शन के तौर पर आजमाया जा सकता है।


Herald