Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोरोना के केस सामने आने के बाद MCA ने 3 दिन के लिए ऑफिस किया बंद

स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) को शुक्रवार को अपना कार्यालय तीन दिन के लिए बंद करने के लिए बाध्य होना पड़ा क्योंकि उसके 15 स्टाफ सदस्यों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (Cricket Board of India) के कार्यालय में भी कुछ कोविड-19 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
Cricket
बता दे की BCCI का मुख्यालय क्रिकेट सेंटर है जो दक्षिण मुंबई में स्थित है। MCA का कार्यालय भी इसी इमारत में है। MCA के एक सूत्र ने कहा, 'स्टाफ सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं जिसके बाद हमने आज से तीन दिन के लिए कार्यालय बंद कर दिया है।
BCCI के एक सूत्र ने कहा, 'हां, कुछ पॉजिटिव मामले सामने आए हैं क्योंकि मुंबई में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। 90 प्रतिशत स्टाफ घर से काम कर रहा है जबकि बोर्ड के कार्यालय में बहुत कम स्टाफ काम कर रहा है।हालांकि कार्यालय अभी खुला है, हमने इसे बंद नहीं किया है।


Herald