Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NZ vs BAN: बांग्लादेश ने लिया क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब रिव्यू? देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश (New Zealand Vs Bangladesh) के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दोनों देशों के बीच यह पहला टेस्ट मैच माउंट माउंगानुई स्थिति बे ओवल के मैदान में खेला जा रहा है। लेकिन इसी बीच बांग्लादेश का एक निर्णय सुर्खियों की वजह बन गई है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
दरअसल, न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर (Ross Taylor) 15 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे उस दौरान मैदान में एक बेहद ही हास्यादपद घटना घटी। आपकी जानकारी के लिए बता दे की तस्कीन अहमद (Taskin Ahmed) ने अपने ओवर में सीधे रॉस टेलर (Ross Taylor) के दोनों पैरों को निशाना बनाकर फेंकी। इस दौरान बल्लेबाज ने आसानी से गेंद को संभाल लिया। इस दौरान बांग्लादेश के खिलाड़ियों मे अंपायर से आउट की जोरदार अपील की। लेकिन जब अंपायर ने आउट नहीं दिया तो उन्होंने DRS यानी रिव्यू ले लिया।
बता दे की जब पूरा मामला थर्ड अंपायर ने रिप्ले में देखा तो गेंद और पैड का दूर-दूर तक कोई सामना ही नहीं दिखाई दिया। बता दे की बांग्लादेशी खिलाड़ियों का यह रवैया देखकर कमेंटेटर्स भी हंस पड़े और बोले कि अंपायर का फैसला बिल्कुल सही था। वहीं थर्ड अंपायर ने इसे नॉट आउट दे दिया और इस तरह से बांग्लादेशी टीम को अपना एक रिव्यू भी गंवाना पड़ा।


Herald