Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज से पहले भारत को झटका, यह दिग्गज खिलाड़ी हुआ कोरोना पॉजिटिव

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज से पहले एक बड़ा झटका लगा है। चोट के चलते टीम से बाहर रहने के बाद वापसी कर रहे वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
Washington Sundar
रिपोर्ट्स के अनुसार बता दे की 19 जनवरी से शुरू होने वाली 3 मैचों की ODI सीरीज के पहले मैच में वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) का खेल पाना फिलहाल बहुत मुश्किल नजर आ रहा है। 22 वर्षीय वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को भारतीय वनडे टीम के लिए केप टाउन रवाना होना था, लेकिन फिलहाल अभी यह तय नहीं है कि वह केप टाउन के लिए रवाना हो पाएंगे या नहीं।
क्रिकबज ने जब वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) से इस बारे में सवाल किया तो, उन्होंने कहा, 'मेरे पास कमेंट करने के लिए कुछ भी नहीं है। मैं जल्द ही इस बारे में बताऊंगा।' बुधवार को भारतीय ODI टीम को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होना है।


Herald