Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PSL के शुरू होने से पहले कोरोना पॉजिटिव हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) कराची में 27 जनवरी से शुरू होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग 2022 के शुरुआती मैच से कुछ घंटे पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। शाहिद अफरीदी इस सीजन क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।  
Afridi
रिपोर्ट्स के अनुसार आपको बता दे की 41 साल के शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा तय किए गए प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घर पर ही क्वारंटाइन करेंगे। PSL टीम ने एक बयान में कहा कि क्वारंटीन अवधि और एक निगेटिव RT-PCR टेस्ट के पूरा होने के बाद उन्हें क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम में फिर से शामिल किया जाएगा।
शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) को PSL 2022 से पहले मुल्तान सुल्तांस से क्वेटा ग्लैडिएटर्स में खरीदा गया था। शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने सीजन की शुरुआत से पहले कहा था कि PSL 2022 में उनकी आखिरी उपस्थिति होगी और वह अपना PSL करियर खिताब के साथ खत्म करना चाहते हैं।


Herald