Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आपने देखा क्या नया लुक, पत्नी के साथ Rohit Sharma की रोमांटिक फोटो हो रही है वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 और वनडे कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों चोट की वजह से खेल के मैदान से बाहर हैं। फिलहाल वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में अपनी फिटनेस से उबरने के लिए काम कर रहे हैं और टीम में वापसी के लिए मेहनत कर रहे हैं। वह हैमस्ट्रिंग की चोट से टीम इंडिया के साथ मैच में भाग नहीं ले पा रहे हैं। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिख रहे हैं। 

Rohit

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में रोहित शर्मा ने लिखा- इस लड़की को हमेशा पकड़कर रखूंगा. इस पर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने भी कमेंट किया और लिखा- Soo cute. साथ ही वॉर्नर ने दो दिल वाली इमोजी भी बनाई। हाल ही में उन्होंने अपने नए लुक का फोटो शेयर किया था. इस पर उनकी पत्नी ने मजेदार कमेंट किया था. ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. वहीं, पत्नी रीतिका सजदेह के साथ रोहित शर्मा की एक और फोटो वायरल हो रही है. जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं. नई फोटो में रोहित ने पत्नी रीतिका के गले में हाथ डाल रखा है और दोनों मुस्कुराते दिख रहे हैं। 
रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में एक छोटे से बच्चे की इमोजी को रखा, जिसमें वह यह बताना चाह रहे हैं कि वह इस लुक के बाद उम्र में काफी छोटे लग रहे हैं आपको बता दें, रोहित हैमस्ट्रिंग में चोट की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे और उसके बाद पूरी तरह फिट नहीं होने की वजह से वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए. रोहित को हाल ही में भारतीय वनडे टीम का कप्तान और टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया था। वहीं, रोहित की इस पोस्ट पर उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने मजेदार कमेंट किया है. उन्होंने लिखा, 'इतने बेचैन क्यों हैं?' वहीं रोहित के साथी खलील अहमद ने लिखा कि ये तो अंडर - 19 वाला लुक है. और सूर्यकुमार यादव ने कमेंट में रोहित की तारीफ करते हुए लिखा कि 'चकाचक ।


Herald