Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी ट्रॉफी में बंगाल के खेल मंत्री को मिली जगह, TMC से चुनाव जीतने के बाद बने थे मिनिस्टर

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट से सियासत में एंट्री करने वाले मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने एक बार फिर क्रिकेट के पिच पर दिखाई देंगे। दरअसल, कुछ ही दिनों में आयोजित होने वाली रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल ने अपने टीम की घोषणा कर दी है। बंगाल क्रिकेट टीम के रहे मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) को टीम में जगह मिली है। बता दें कि वर्तमान में मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री हैं।
Manoj Tiwari
आपकी जानकारी के लिए बता दे की मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने पिछले साल पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर शिबपुर सीट से चुनाव लड़ा था और BJP के रतिन चक्रवर्ती (Ratin Chakraborty) को छह हजार से से अधिक वोटों से हराया था। इसके बाद उन्हें खेलकूद और युवा मामलों का मंत्री बनाया गया। 
बता दें कि उन्होंने 17 सालों तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला है। मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने बंगाल के लिए अपना आखिरी मैच मार्च 2020 में खेला था, जब सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्राफी का फाइनल मैच था। इसके बाद पिछले सीजन में वो कोरोना और चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।


Herald