स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के वनडे और टी20 कप्तान रोहित शर्मा को भी बड़ा झटका लगा. रोहित ने भी कोहली के इस फैसले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। विराट कोहली ने भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. विराट ने शनिवार शाम को सोशल मीडिया पर टेस्ट कप्तानी छोड़ने का ऐलान एक लंबे नोट के साथ किया. इस ऐलान से सभी लोगों को झटका लगा है। विराट कोहली ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में असफल होने के बाद उन्होंने टी20 क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दी थी. इसके बाद उन्हें वनडे की कप्तानी से भी उन्हें हटा दिया गया था. सौरव गांगुली ने तब बयान दिया था कि उन्होंने कोहली को टी20 कप्तानी छोड़ने से मना किया था. हालांकि कोहली ने इस बयान का खंडन करते हुए कहा था कि उनसे किसी ने ऐसी कोई बात नहीं की।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने विराट कोहली की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा, ''टीम इंडिया के कप्तान के रूप में शानदार कार्यकाल के लिए विराट कोहली को बधाई. विराट ने टीम को बदल दिया, जिसने भारत के साथ-साथ विदेशी मैदानों पर सराहनीय प्रदर्शन किया. उनकी कप्तानी में भारत की ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में टेस्ट जीत खास रही। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने देऱ रात प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कोहली को कप्तानी छोड़ने के लिए नहीं कहा गया लेकिन वह उनके फैसले का सम्मान करते हैं. गांगुली ने लिखा, ‘विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट ने खेल के हर फॉर्मेट में कामयाबी हासिल की. यह उनका निजी फैसला है और बीसीसीआई इसका सम्मान करता है. वह टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए टीम इंडिया का अहम हिस्सा रहेंगे. एक शानदार खिलाड़ी वेल डन।
रोहति शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर विराट के कप्तानी छोड़ने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने विराट के साथ अपना एक फोटो शेयर किया और लिखा, 'हैरान हूं. लेकिन, भारतीय कप्तान के रूप में सफल पारी के लिए बधाई. आगे के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं.। विराट कोहली के टेस्ट टीम के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा टेस्ट टीम की कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार हैं. हालांकि, इस रेस में केएल राहुल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर का नाम भी सामने आ रहा है. लेकिन अंतिम फैसला बीसीसीआई को लेना है।
Herald