स्पोर्ट्स डेस्क.भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड तोड़े और नए रिकॉर्ड बनाये लेकिन ये दोनों दिग्गज बल्लेबाज अभी भी इस रिकॉर्ड को अपने नाम नहीं कर पाए हैं। क्रिकेट के मैदान में रिकॉर्ड बनना और टूटना कोई आम बात नहीं है. लेकिन कुछ ऐसे रिकॉर्ड होते हैं जिनको महानतम बल्लेबाजों के लिए हासिल करना भी एक सपना होता है।
* ये है रिकॉर्ड

आज हम आपको बताते है कि किन 4 बल्लेबाजों ने ये अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सबसे पुराना और लंबा फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट है, इस फॉर्मेट में हर बल्लेबाज 300 रनों का जादुई आंकड़ा अपने नाम के साथ जोड़ना चाहता है. विश्व क्रिकेट में कई बल्लेबाजों ने ये रिकॉर्ड हासिल भी किया है. लेकिन विश्व क्रिकेट में सिर्फ 4 बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने दो बार तिहरा शतक बनाया है।
1. ब्रायन लारा (Brian Lara)
वेस्ट इंडीज टीम के लेजेंड बाएं हाथ के बल्लेबाज ब्रायन लारा अपने टेस्ट करियर में दो बार तिहरा शतक बना चुके हैं. लारा टेस्ट फॉर्मेट में अपनी खूंटा गाड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. इतना ही नहीं ब्रायन के नाम टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी है. उन्होंने साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ 400 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा साल 1994 में लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ ही 375 रन बनाए थे।
2. वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag)
भारतीय क्रिकेट टीम के ताबड़तोड़ ओपनर रह चुके वीरेंद्र सहवाग भी दो बार 300 रनों का जादुई आंकड़ा अपने नाम कर चुके हैं. सहवाग ने पहला तिहरा शतक साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में लगाया था. इसी वजह से उन्हें मुल्तान का सुल्तान भी कहा जाता है. इसके बाद सहवाग ने साल 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 319 रनों की पारी खेली थी. सहवाग शुरुआत से ही आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. उन्होंने कभी भी फॉर्मेट के अनुसार अपने खेल में बदलाव नहीं किया। सहवाग टेस्ट क्रिकेट भी टी20 की तरह खेलते थे।
3. क्रिस गेल (Chris Gayle)
टी20 फॉर्मेट के बादशाह क्रिस गेल टेस्ट क्रिकेट में भी कमाल की बल्लेबाजी किया करते थे. बॉलर्स को उन्हें आउट करने के लिए खासी मशक्क्त करनी पड़ती थी, इसी वजह से गेल ने टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक जड़े हैं. उन्होंने साल 2005 में दाक्षिक अफ्रीका के खिलाफ 317 रन बनाए थे. इसके बाद साल 2010 में श्री लंका के खिलाफ खेलते हुए गेल ने 333 रन बनाए थे. गौरतलब है कि क्रिस का जर्सी नंबर इसीलिए 333 है. वेस्ट इंडीज टीम का ये घातक बल्लेबाज यूनिवर्स बॉस के नाम से जाना जाता है।
4. डॉन ब्रैडमैन (Don Bradman)
विश्व भर में अपने बैटिंग स्टाइल से बल्लेबाजों को प्रभावित कर वाले डॉन ब्रैडमैन अपने करियर में 2 तिहरे शतक जमा चुके हैं. गौरतलब है कि डॉन ने दोनों ही तिहरे शतक इंग्लैंड टीम के खिलाफ लगाए हैं. उन्होंने साल 1930 में 304 और साल 1934 में 334 रनों की पारी खेली खेली थी
Herald