Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WI के खिलाफ सीरीज की तैयारी में जुटे सिराज, देखे Video

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) वेस्टइंडीज के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज की तैयारी में जुट गए हैं। मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए दिख रहे हैं। मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) इस दौरान बाउंसर, यॉर्कर गेंद फेंकने की जमकर प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। 
मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने इंस्टाग्राम पर चार वीडियो क्लिप शेयर की हैं। सिराज इस समय हैदराबाद में हैं और जल्द ही अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। 6 फरवरी से भारत और वेस्टइंडीज (India Vs West Indies) के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। 
वनडे सीरीज के तीनों मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेले जाने हैं। 6, 9 और 11 फरवरी को तीन वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जाने हैं, इसके बाद 16, 18 और 20 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जानी है।


Herald