स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 (ICC World Test Championship 2021-23) में बांग्लादेश ने अपनी पहली जीत दर्ज की है और वह भी शानदार तरीके से। बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड (Bangladesh Vs New Zealand) के खिलाफ बे ओवल में खेले गए दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के पॉइंट्स टेबल (Points Table) में लंबी छलांग लगाई है।

बता दे की बांग्लादेश ने पॉइंट्स टेबल (Points Table) में टॉप-5 में जगह बना ली है। बांग्लादेश अब 33.33 परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स के साथ 5वें पायदान पर पहुंच गया है। बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 से अजेय बढ़त बना ली है। एबादत हुसैन (Ebadat Hossain) को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने दूसरी पारी में छह विकेट लेकर बांग्लादेश की जीत की नींव रखी।

बता दे की टीम की रैंकिंग परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स के हिसाब से तय होगी। जीत के लिए 12 पॉइंट्स, टाई मैच के लिए 6 पॉइंट्स, ड्रॉ मैच के लिए 4 पॉइंट्स और हार के लिए कोई पॉइंट नहीं होगा। जीतने पर 100 परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स, टाई पर 50 परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स, ड्रॉ पर 33.33 परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स और हारने पर 0 परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स होगा
Herald