Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महज 13 गेंद में कूट दिए 70 रन, T20 मैच में आया मिचेल सैंटनर का तूफान

स्पोर्ट्स डेस्क. न्यूजीलैंड में घरेलू टी20 लीग टी20 स्मैश (Super Smash 2021-22) खेली जा रही है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्दर्न नाइट्स ने 5 विकेट खोकर 217 रन बनाए। जिसके जवाब में कैंटरबरी की टीम महज 161 रन पर सिमट गई और ये मुकाबला नॉर्दर्न नाइट्स ने 56 रन से जीत लिया। नॉर्दर्न नाइट्स और कैंटरबरी के बीच शनिवार को इसका फाइनल मुकाबला खेला गया।
* ताबड़तोड़ बल्लेबाज की मिचेल सैंटनर ने 
मिचेल सैंटनर
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर ने नॉर्दर्न नाइट्स को बुरी स्थिति से उभारते हुए एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया। मिचेल सैंटनर ने 9 छक्के और 4 चौकों की मदद से महज 40 गेंद पर नाबाद 92 रन बनाए। सिर्फ बॉउंड्री की बात करें तो सैंटनर ने 13 गेंद में 9 छक्के और 4 चौकों की मदद से 70 रन ठोक डाले। नॉर्दर्न नाइट्स ने 77 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। नॉर्दर्न नाइट्स ने 5 विकेट खोकर 217 रन बनाए। सैंटनर के अलावा कटेन क्लार्क ने 71 रन की पारी खेली। कैंटरबरी के लिए हेनरी सिपली ने दो, डैरेल मिचेल और मैककौंकी ने एक-एक विकेट झटका। 
* साउदी और सोढ़ी ने तीन-तीन विकेट चटकाए 
 अंत के ओवरों में मैट हेनरी की 44 रन की पारी की बदौलत कैंटरबरी एक शर्मनाक हार से खुद को बचाने में कामयाब रही। 218 रन के टारगेट का पीछा करते हुए कैंटरबरी की टीम लड़खड़ा गई. कैंटरबरी ने 40 रन ओर तीन और 86 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। कैंटरबरी की टीम 161 रन पर ऑलआउट हो गई और ये मुकाबला 56 रन से हार गई। सैंटनर के हाथ एक और जो वॉल्कर के हाथ दो सफलताएं लगीं। नॉर्दर्न नाइट्स के लिए टिम साउदी ने 39 रन देकर तीन विकेट और ईश सोढ़ी ने 48 रन देकर तीन सफलताएं हासिल कीं।


Herald