Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम इंडिया की उपकप्तानी, केएल राहुल की जगह संभालेगा 24 साल का ये लड़का

स्पोर्ट्स डेस्क. बतौर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के वापस लौटने पर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 6 फरवरी को निर्धारित मैच में उनके डिप्टी की भूमिका निभा सकते हैं। टीम इंडिया (Team India) के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) का लंबा ब्रेक और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की गैरमौजूदगी ने वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ पहले ODI में उपकप्तान के रोल के लिए वैकेंसी क्रिएट की थी। इस रोल को शायद ऋषभ पंत निभा सकते है।
Pant
BCCI के एक शीर्ष अधिकारी ने InsideSport को बताया, "देखिए, यह सिर्फ एक मैच की बात है क्योंकि केएल दूसरे गेम से जुड़ जाएगा. शिखर और ऋषभ दोनों डिप्टी हो सकते हैं. एक विकेटकीपर के रूप में ऋषभ वैसे भी कप्तानी के फैसलों में रिव्यू और फील्ड सेटिंग में अहम रोल अदा करते हैं. अगर मैनेजमेंट को उप-कप्तान की जरूरत महसूस होती है, तो उनमें से कोई भी जगह ले सकता है। टीम इंडिया के सीमित ओवर क्रिकेट के उपकप्तान केएल राहुल बढ़े हुए ब्रेक के चलते पहला ODI नहीं खेलेंगे. वहीं, दूसरे उपकप्तान जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया है. इसके चलते टीम के दूसरे सदस्यों के लिए उपकप्तानी करने का मौका बन गया है. अब जब शिखर धवन श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं, ऐसे में उन्हें उपकप्तानी सौंपी जा सकती है. लेकिन ऋषभ पंत इस पोजीशन के लिए एक बड़े दावेदार के रूप में उभरे हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे 6, 9 और 11 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे और उसके बाद ईडन गार्डन्स में तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। हालांकि, विराट कोहली की मैदान पर मौजूदगी के चलते टीम इंडिया को उपकप्तान की जरूरत तो नहीं पड़नी चाहिए. लेकिन टेस्ट कप्तानी के लिए एक युवा को ग्रूम करने का ये अच्छा मौका हो सकता है. इस पोजीशन के लिए केएल राहुल के साथ ऋषभ पंत एक बड़े दावेदार के रूप में उभरे हैं।


Herald