स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने हाल ही में तीन ऐसे युवा भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताएं है जो आने वाले समय में क्रिकेट की दुनिया में धमाल मचा सकते हैं। पोंटिंग IPL में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कोच हैं और उन्हें आईपीएल के दौरान कई युवा प्रतिभाओं ने प्रभावित किया है। रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने ICC की वेबसाइट पर प्रकाशित एक इंटरव्यू में इन तीन नाम का खुलासा किया है।

रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने इन तीन खिलाड़ियों मेंदिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को चुना है। रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने कहा "इनमें हमारे रिटेन किए गए खिलाड़ियों में से एक पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) हैं, जिन्हें हमने पिछले साल IPL सीजन के दौरान कुछ शानदार प्रदर्शन करते देखा था। हर कोई उसके बारे में पिछले कुछ वर्षों से जानता है।
रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने आगे कहा "मुझे जो दूसरा खिलाड़ी लगता है वो चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) हैं जो काफी लाजवाब हैं। मैंने उन्हें टी20 में ही खेलते हुए देखा है। वह IPL विजेता टीम का हिस्सा है जिसे सीजन की शुरुआत से ही खेलने का मौका मिला। तीसरे खिलाड़ी के बारे में बात करते हुए रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने कहा "हमारे पास दिल्ली कैपिटल्स में आवेश खान (Avesh Khan) हैं, जिनका पिछला सीजन शानदार रहा था। उन्हें भारतीय टीम में भी शामिल किया गया है
Herald