Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

संजू सैमसन को लेकर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) भारत के लिए एक वनडे, 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। 2015 में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले संजू सैमसन (Sanju Samson) कई बार टीम में अंदर-बाहर होते रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए सैमसन भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं, लेकिन क्या उनको प्लेइंग XI में खेलने का मौका मिलेगा? संजू सैमसन (Sanju Samson) को लेकर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टी20 सीरीज से पहले खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि संजू सैमसन (Sanju Samson) में स्किल्स और टैलेंट दोनों है, लेकिन उन्हें सीखना होगा कि इसका इस्तेमाल कैसे करना है।
Sanju
रोहित ने संजू सैमसन (Sanju Samson) की तारीफ करते हुए कहा कि दाएं हाथ का यह विकेटकीपर बल्लेबाज बहुत ही टैलेंटेड है । उन्होंने कहा, 'संजू सैमसन (Sanju Samson) के बारे में बात करूं तो मुझे लगता है कि आपको पता है कि उसमें टैलेंट है। हमने उसे जब भी IPL में बल्लेबाजी करते हुए देखा और अन्य टूर्नामेंट में, उसने ऐसी पारियां खेली जहां सभी लोग उसकी बल्लेबाजी पर फिदा हो गए।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा, 'उसके पास सफल होने के लिए जरूरी स्किल्स हैं। काफी लोगों के पास स्किल्स, टैलेंट होता है लेकिन सबसे अहम यह होता है कि आप उसका इस्तेमाल कैसे करते हैं और मुझे लगता है कि यह संजू सैमसन (Sanju Samson) को समझना होगा कि वह अपने टैलेंट का कैसे इस्तेमाल करना चाहता है और वह कैसे इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सकता है।


Herald