स्पोर्ट्स डेस्क। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कितने धाकड़ बल्लेबाज हैं, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। उनका जब दिन होता है, तो वह दुनिया के किसी भी बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने एक मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ पारी का आगाज किया था, अब क्या फ्यूचर में वह टीम इंडिया के लिए इस रोल में नजर आएंगे? इसको लेकर सवाल खड़े होना लाजमी है, इसका जवाब बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने दिया है।

जब विक्रम राठौर (Vikram Rathor) से सवाल किया गया कि क्या टीम मैनेजमेंट फ्यूचर में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से पारी का आगाज करा सकता है? इस पर उन्होंने जवाब में कहा, 'यह बहुत आगे की बात है। मुझे नहीं पता कि 2023 के बाद मैं टीम के साथ रहूंगा या नहीं। जहां तक ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की बात है तो वह ऊपर बल्लेबाजी कर सकता है। यह टीम की जरूरत पर निर्भर करेगा। लेकिन हम उन्हें लोअर मिडिल ऑर्डर में उतार सकते हैं, क्योंकि वहां हमारे पास खब्बू बल्लेबाज नहीं हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नाकामी के बाद मिडिल ऑर्डर के खराब प्रदर्शन के लिए राठौर की आलोचना हुई थी। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि टी20 और वनडे में मिडिल ऑर्डर का प्रदर्शन कभी चिंता का विषय नहीं था। अहमदाबाद में विकेट पेचीदा थी, लेकिन शुरुआती विकेट गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने मिडिल ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी की।'
Herald