Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ट्वीट पर रिद्धिमान साहा ने मिली धमकी के सबूत शेयर करते हुए कही ये बात

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को श्रीलंका खिलाफ टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है. वहीं, उनके साथ टीम के बाहर भी अच्छा नहीं हो रहा है। साहा को अब धमकियां भी मिलनी शुरू हो गई है। इसका सबूत साहा ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। उन्हें ये धमकी एक पत्रकार की ओर से मिली है। साह का मानना है कि पत्रकार उन्हें इंटरव्यू के लिए धमका रहा है।
Ridhiman
स्क्रिन शॉट शेयर करते हुए साहा ने लिखा, भारतीय क्रिकेट में मेरे सभी योगदानों के बाद..एक तथाकथित 'सम्मानित' जर्नलिस्ट से मुझे इस तरह की चीजों का सामना करना पड़ रहा है! यहीं से जर्नलिज्म खत्म है। रिद्धिमान साहा ने ट्वीटर पर एक व्हाट्सऐप मैसेज का स्क्रिन शॉट शेयर किया है. जिसमें एक पत्रकार उनसे कहता है कि, 'मेरे साथ एक इंटरव्यू करोगे. यह अच्छा होगा. उन्होंने (सेलेक्टर्स) केवल एक ही विकेटकीपर चुना. कौन बेस्ट है. तुमने 11 जर्नलिस्ट को चुनने की कोशिश की, जोकि मेरे हिसाब से सही नहीं है. उसे चुने जो ज्यादा मदद कर सके. तुमने कॉल नहीं किया. मैं अब तुम्हारा कभी इंटरव्यू नहीं लूंगा और मैं इसे याद रखूंगा।
साहा को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में नहीं शामिल किया गया है. इसके बाद साहा ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पर निशाना साधा है. उन्होंने गांगुली से पूछा है कि ये सब इतनी जल्दी कैसे बदल गया। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, रिद्धिमान साहा ने शनिवार को खुलासा किया कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व वाली टीम मैनेजमेंट ने उन्हें रिटायरमेंट के बारे में सोचने के लिए कहा था।


Herald