स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) अपनी क्षमता के अनुरूप बल्लेबाजी नहीं कर पाए, इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने उनपर भरोसा जताते हुए पूरी सीरीज में मौका दिया। जब मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच से ईशान किशन (Ishan Kishan) और बाकी युवा खिलाड़ियों के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा वे इसलिए यहां हैं क्योंकि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और वे इसके हकदार थे।

राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा ''ईशान को उनकी क्षमता, प्रदर्शन के आधार पर चुना गया। यहां तक कि रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और आवेश खान (Avesh Khan) का भी हम एक मैच के आधार पर आकलन नहीं कर रहे हैं। वे इसलिए यहां हैं क्योंकि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और वे इसके हकदार थे।
राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने कहा, ''हम जानते हैं कि वह अपनी IPL फ्रेंचाइजी में अलग तरह की भूमिका (ओपनर) निभाता है लेकिन हमारी राय स्पष्ट थी कि हम उसे अपनी स्थिति के अनुसार किस तरह की भूमिका देना चाहते हैं। हमारे पास शीर्ष तीन में जगह नहीं है। राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने कहा, ''इसलिए हमने उसके सामने एक चुनौती रखी। हमने उसे एक भूमिका सौंपी और हर बार उसने बेहतर खेल दिखाया, उसमें सुधार दिखायी दिया जिसे देखकर वास्तव में अच्छा लगा।
Herald