स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच 24 फरवरी से टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज से एक दिन पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान उन्होंने उन तीन खिलाड़ियों के नाम बताए जो भविष्य में टीम इंडिया की कमान संभाल सकते हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के साथ केएल राहुल (KL Rahul) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का नाम लेते हुए कहा कि ये तीनों खिलाड़ी काफी मैच्योर हैं, बस उन्हें इन खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने की जरूरत है।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा "मेरी भूमिका उन्हें हर चीज बताने की नहीं होगी। वे सभी काफी मैच्योर हैं। बस उनका मार्गदर्शन करने के लिए उनके आसपास रहने की आवश्यकता है। मुझे ऐसा करने में बहुत खुशी होगी। इस तरह हम भी यहां तक पहुंचे हैं। हमें किसी और ने तैयार किया है। यह एक स्वभाविक प्रक्रिया है। इससे हर कोई गुजरता है।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आगे कहा, "अगर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के साथ केएल राहुल (KL Rahul) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की बात करें, तो भारत की सफलता में उनकी बड़ी भूमिका है। उन्हें लीडर के रूप में भी देखा जाता है। उनके कंधों पर जो जिम्मेदारी है उसे वे समझते हैं, लेकिन हम उन पर कोई दबाव नहीं बनाना चाहते क्योंकि वे हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। हम बस यही चाहते हैं कि वे खेल का आनंद लें और कौशल का प्रदर्शन
Herald