स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया के महान और सबसे शानदार बल्लेबाजों में एक सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने आज ही के दिन 24 फरवरी 2010 को क्रिकेट के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत की थी। 'क्रिकेट के भगवान' के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने इसी दिन क्रिकेट में एक नई उपलब्धि हासिल की थी और वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। महान बल्लेबाज ने 24 फरवरी 2010 को ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI में नॉटआउट 200 रनों की पारी खेली थी।

वह वर्ल्ड क्रिकेट के इतिहास में वनडे में 200 रनों के आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। इससे पहले, वनडे इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के सईद अनवर (Saeed Anwar) और जिम्बाब्वे के चाल्र्स कॉवेंट्री (Charles Coventry) के नाम था। सचिन तेंदुलकर ने 24 फरवरी 2010 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 147 गेंदों पर 25 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 200 रन बनाए थे।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत ने इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट पर 401 रन का विशाल स्कोर बनाया था और फिर उसने दक्षिण अफ्रीका को 42.5 ओवर में 248 रन पर समेटकर 153 रन से मैच जीत लिया था। सचिन को उनकी शानदार पारी के लिए मैन आफ मैच का पुरस्कार मिला था।
Herald