स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और पाकिस्तान के बाबर आजम (Babar Azam) की गिनती मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में की जाती है। फॉर्मेट चाहे कोई भी हो इन दोनों खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ता। यही वजह है विराट कोहली (Virat Kohli) और बाबर आजम (Babar Azam) तीनों फॉर्मेट की ICC रैंकिंग में टॉप 10 में मौजूद हैं। इन दोनों के अलावा एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी है जो विराट कोहली (Virat Kohli) और बाबर आजम (Babar Azam) के इस खास क्लब में शामिल है।

यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) है। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाल मचाने वाले जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) टी20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है। वहीं टेस्ट और वनडे रैंकिंग में वह क्रमश: 8वें और दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
वहीं बात विराट कोहली (Virat Kohli) की करें तो वह टेस्ट में 7वें, वनडे में दूसरे और टी20 रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) टेस्ट में 9वें और वनडे व टी20 में शीर्ष स्थान पर मौजूद हैं।
Herald