Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने आईपीएल ऑक्शन से पहले बताया, अनुष्का का बेंगलुरु संग ‘स्पेशल कनेक्शन'

स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली ने बताया कि उनके मुकाबले अनुष्का ने बेंगलुरु में कहीं ज्यादा समय बिताया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मेगा ऑक्शन से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बेंगलुरु का स्पेशल कनेक्शन बताया है। कोहली ने आईपीएल 2021 के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बावजूद आरसीबी ने मेगा ऑक्शन से पहले कोहली को 15 करोड़ रुपए में रिटेन किया। कोहली ने बेंगलुरु की फ्रेंचाइंजी में जाने का एक फायदा यह भी बताया कि अनुष्का भी इस शहर से खास कनेक्शन रखती हैं।
Kohli
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान कोहली ने खुलासा किया कि यह भी एक वजह है कि वह आरसीबी के साथ बतौर बल्लेबाज जुड़कर भी बेहद संतुष्ट हैं। कोहली ने आरसीबी की ओर से ही आईपीएल में डेब्यू किया था। आरसीबी को छोड़ वह किसी अन्य फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेले हैं। कोहली ने कहा, ‘उसका इस शहर के साथ पहले से ही एक विशेष संबंध है। तो जाहिर है कि वह बहुत खुश महसूस करती है कि मैं आरसीबी के लिए खेल रहा हूं। मेरी प्रतिबद्धता हमेशा इस फ्रेंचाइजी और इस शहर के लिए रहेगी।
आरसीबी पॉडकास्ट पर बात करते हुए कोहली ने अनुष्का को बेंगलुरु गर्ल बताया। कोहली ने कहा, ‘वह (अनुष्का शर्मा) बैंगलोर की लड़की है। वह वहां पली-बढ़ी है। जितना मैंने बैंगलोर में समय बिताया है, उससे कहीं अधिक समय उसने बिताया है, बहुत से लोग यह बात नहीं जानते हैं। कोहली ने कहा, ‘जब मैं बेंगलुरु के लिए खेलता हूं तो यह उनकी अनुष्का के लिए पुरानी यादों को ताजा करने जैसा हो जाता है, जो उन्होंने इस शहर के साथ गुजारी हैं। निश्चित तौर पर वह इस बात से प्यार करती हैं। कोहली ने बताया, ‘जब हम अच्छा नहीं करते हैं तब वह निश्चित रूप से दुखी होती है। जैसा कि मैंने कहा, बैंगलोर के साथ पहले से ही उसका एक विशेष जुड़ाव है, इसलिए जब मैं इस शहर के लिए खेला तो उसके लिए यह ‘सबसे सही’ तरीके से एक साथ आने वाली चीजें थीं।


Herald