स्पोर्ट्स डेस्क. वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के संन्यास की खबर कई बार आ चुकी है. उन्होंने कई मौको पर संन्यास के संकेत दिए है. पिछली बाल आईसीसी टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने संन्यास के संकेत दिए थे। लेकिन बाद में उन्होंने खुद ने इस बात से इंकार करते हुए कहा था की वो ऐसा कुछ नहीं करने वाले है। वहीं अब आईपीएल 2022 की नीलामी से दूर रहने वाले क्रिस गेल ने फिर से ऐसे संकेत दिए हैं जिसके बाद ही कहा जा रहा है कि, वह संन्यास की घोषणा कभी भी कर सकते हैं।

क्रिस गेल ने अगले सीजन के लिए पहले से ही कोच के रूप में अपनी दावा ठोक दिया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'हे पीएसएल, मैं अगले सीजन में कराची किंग्स का नया हेड कोच बनूंगा. इस मामले में अब कोई बात नहीं होगी. -यूनिवर्स बॉस। पीएसएल के सातवें सीजन में कराची किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. बाबर आजम की कप्तानी में टीम को पिछले नौ मैचों में से लगातार आठ में हार का सामना करना पड़ा है. टीम ने अब तक केवल एक ही जीत दर्ज की है। बता दें, क्रिस गेल 79 टी20 इंटरनेशनल, 103 टेस्ट और 301 वनडे क्रिकेट खेले हैं. 2012 और 2016 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के दो बार के विजेता गेल इंटरनेशनल प्रारूप में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी थी।
क्रिस गेल आईपीएल के अलावा गेल इस बार पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में भी नहीं खेल रहे हैं. क्रिकेट से दूर रहने के बाद 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर क्रिस गेल कोच के रूप में क्रिकेट से जुड़े रहना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने खुद ही पीएसएल फ्रेंचाइजी को अगले सीजन में टीम का कोच बनने का ऑफर दिया
Herald