भारत के रोहन बोपन्ना और रामकुमार रामनाथन ने टाटा ओपन महाराष्ट्र का खिताब जीता है। इसे इस जोड़ी का लगातार दूसरा एटीपी वर्ल्ड टूर खिताब भी कहा जा रहा है। इससे पहले बोपन्ना और रामकुमार ने एडिलेड ओपन भी जीता था। टाटा ओपन के फाइनल में दोनों ने ल्यूक सेविल और जॉन पैट्रिक स्मिथ की जोड़ी को हराया।
बोपन्ना और रामकुमार ने एक घंटे 44 मिनट तक चले मैच में ल्यूक और स्मिथ की जोड़ी को 6-7, 6-3, 10-6 से हराया। यह बोपन्ना का 21वां एटीपी युगल खिताब है। यह रामकुमार का दूसरा खिताब भी बताया जा रहा है। इस जीत के साथ रामकुमार पहली बार युगल में 100वीं रैंकिंग में आ सकते हैं।
इस जोड़ी को करीब 12 लाख रुपए की इनामी राशि दी गई है। प्रत्येक खिलाड़ी को 250 रैंकिंग अंक भी दिए जा रहे हैं। बोपन्ना इससे पहले 2019 में दिविज शरण के साथ टाटा ओपन का खिताब जीत चुके हैं। पहले सेट में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी 7-6 से सेट जीतने में सफल रही, जिसके बाद बोपन्ना-रामकुमार की वापसी हुई है। दूसरा सेट आसानी से 6-3 से जीत लिया। तीसरे सेट में भी दोनों ने 10-6 से जीत हासिल की और ट्रॉफी अपने नाम की।
Herald