चीन ने कोरियाई फुटबॉल टीम को नाटकीय अंदाज में हराकर एएफसी महिला एशियाई कप 2022 का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में आठ बार की चैंपियन चीन ने पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की और 16 साल बाद एक बार फिर खिताब पर अपना नाम दर्ज करा लिया है।
हाफ टाइम तक चीन 0-2 से पीछे चल रहा था, लेकिन इसके बाद पूर्व चैंपियन ने जोरदार वापसी करते हुए 3-2 से मैच जीत लिया और रिकॉर्ड 9वीं बार ट्रॉफी जीतने में भी कामयाब रही। कोरिया के लिए 27वें मिनट में चो यूरी ने पहला गोल किया। जिसके बाद जी सो-यूं ने भी कोरिया को मजबूत बढ़त दिलाने के लिए दूसरा गोल दागा है।
हालांकि, जिसके बाद चीन ने जोरदार वापसी की और सबसे पहले तांग जियाली ने 68वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। चार मिनट के बाद झांग लिनयान ने 72वें मिनट में दूसरा गोल करके टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद चीन ने 93वें मिनट में अतिरिक्त समय में तीसरा गोल कर जीत की बढ़त बना ली। इससे पहले चीन ने सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबले में जापान को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया था।
Herald