Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Cricket News- U19CWC फाइनल, भारत का पलड़ा भारी, इन खिलाड़ियों पर रहेगी जम्मेदारी

जहां एक तरफ सिनियर भारतीय क्रिकेट टीम से लगातार निराशा मिल रही हैं, फिर चाहे वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप हो, T-20 वर्ल्डकप हो या फिर हाल ही में सम्पन्न हुई दक्षिणा अफ्रिका सीरीज हो सब में भारत को हार का सामना कर पड़ा हैँ। लेकिन दूसरी तरफ भारतीय अंडर-19 टीम ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियो को खुश होन का मौका दिया हैं, आपको बता दें कि आज ICC अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम लगातार चौथा फाइनल मैच खेलेगी और जिसके कारण भारत का पलड़ा भारी होगा।

Hs

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारतीय टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और सबसे महत्वपूर्ण नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अब नियमित कप्तान यश धूल सहित सभी प्रमुख खिलाड़ी सेमीफाइनल से टीम में लौट आए हैं और टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंच गई है।

- भारतीय टीम लगातार चौथी बार फाइनल में

- प्रतियोगिता के इतिहास में पांचवीं बार फाइनल में

- पिछले साल बांग्लादेश से मिली हार

- इस साल जीतने का रिकॉर्ड पांचवां मौका

- इंग्लैंड 24 साल बाद फाइनल में

Hs

वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड ने भले ही सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हरा दिया हो, लेकिन इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने जो प्रदर्शन दिखाया है, वह इंग्लैंड को नजर नहीं आ रही है. अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में महज 15 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में इंग्लैंड की गेंदबाजी की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए हैं.

कोहली के सुझाव

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भारत की युवा टीम की वीडियो कॉल की और उनके सुखद फाइनल की कामना की। आप सब बहुत अच्छा खेल रहे हो। अब इस मैच को जीतो और वर्ल्ड कप को भारत लाओ। यह आपके करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होने वाला है। कोहली ने युवा टीम को टिप्स देते हुए कहा, 'बिना किसी दबाव के जीत का कोई मौका न छोड़ें और अपनी काबिलियत साबित करें।



Herald