Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपनी टीम का नाम अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने रखा "Gujarat Titans"

स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अहमदाबाद फ्रेंचाइजी की कप्तानी करें। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की अहमदाबाद फ्रेंचाइजी (Ahmedabad franchise) ने अपनी क्रिकेट टीम का नाम 'गुजरात टाइटन्स' (Gujarat Titans) रखा है। इस साल से आईपीएल में दो नई टीमें जुडी है। जिनका नाम है "गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स" अहमदाबाद ने टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन को बल्लेबाज कोच के साथ मेंटर नियुक्त किया है. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा टीम के हेड कोच होंगे. साथ ही पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज विक्रम सोलंकी टीम के डायरेक्टर होंगे। 
गुजरात टाइटंस ने अपने ट्विटर हैंडल पर पहले ट्वीट में लिखा, "शुभ आरंभ!" CVC कैपिटल के मालिकाना हक़ वाली नई टीम अहमदाबाद आईपीएल ऑक्शन में सिर्फ 52 करोड़ के पर्स के साथ जाएगी. उसने 90 करोड़ के टोटल पर्स से 38 करोड़ रुपये तीन खिलाड़ियों को साइन करने में खर्च कर दिए हैं. अहमदाबाद ने टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) को 15-15 करोड़ रुपये में खरीदा है. वहीं, तीसरे खिलाड़ी के रूप में फ्रेंचाइज ने शुभमन गिल (Shubman Gill) को 8 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है. अहमदाबाद ने शुक्रवार को ये भी पुष्टि की कि हार्दिक पांड्या उनकी टीम के कप्तान होंगे। 
BCCI ने 590 खिलाड़ियों की फाइनल ऑक्शन लिस्ट जारी की है। 590 क्रिकेटरों में से कुल 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं, जबकि 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और सात एसोसिएट नेशन से हैं। आईपीएल के मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को सुबह 11 बजे से बेंगलुरु में होगा।


Herald