Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC Men's ODI Rankings: टॉप-3 में कोहली के करीब पहुंचे कप्तान रोहित, यह पाक खिलाड़ी नंबर वन पर कायम

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी की ताजा मेंस वनडे रैंकिंग (ICC Men's ODI Player Rankings) में बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के करीब पहुंच गए हैं। ODI रैंकिंग में विराट कोहली (Virat Kohli) दूसरे और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) तीसरे नंबर पर कायम हैं। लेकिन रेटिंग प्वाइंट के मामले में रोहित पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के करीब पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में हाफ सेंचुरी लगाने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अब 807 रेटिंग प्वाइंट हो गए हैं जबकि विराट कोहली (Virat Kohli) के 828 है। 
बता दे की विंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) के पास विराट कोहली (Virat Kohli) को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंचने का मौका है।वहीं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) 873 रेटिंग प्वाइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। इसके अलावा फखर जमां (Fakhar Zaman) और जो रूट (Joe Root) एक-एक स्थान के सुधार के टॉप-10 में पहुंच गए हैं। 
जानकारी के लिए बता दे की बाकी टॉप-10 में बल्लेबाजों की लिस्ट में और कोई बदलाव नहीं हुआ है। विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) टॉप-10 में केवल दो ही भारतीय बल्लेबाज हैं। भारत के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर ऑलराउंडरों की रैंकिंग में चार स्थान ऊपर चढ़कर टॉप-20 में पहुंच गए हैं।


Herald