Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC T20I Rankings: गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में नहीं है कोई भारतीय

स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ पहले और दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) को ICC द्वारा जारी ताजा टी20 रैंकिंग में फायदा हुआ है। वह 783 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में तबरेज शम्सी (Tabrez Shamsi) 784 रेटिंग के साथ शीर्ष पर कायम हैं। भारतीय गेंदबाज टॉप-10 में मौजूद नहीं हैं। वहीं बल्लेबाजों की रैंकिंग में लोकेश राहुल (Lokesh Rahul) चौथे स्थान पर हैं, जबकि भारतीय टीम पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 10वें स्थान पर हैं।
बतादे की भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (Lokesh Rahul) और पूर्व कप्तानविराट कोहली (Virat Kohli) बुधवार को जारी आईसीसी पुरुष टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग (ICC Men's T20 Batting Rankings) में क्रमश: चौथे और 10वें स्थान पर बने हुए हैं। गेंदबाजों और आलराउंडरों की सूची में कोई भी भारतीय शीर्ष 10 में शामिल नहीं है। 
आपकी जानकारी के लिए बता दे की ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) के हाल के अच्छे प्रदर्शन के कारण गेंदबाजी रैकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी (Tabrez Shamsi) इस सूची में शीर्ष पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में, वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ने पहले दो मैचों में पांच विकेट लिए। लेकिन तीसरे मैच में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, जिसके कारण वह टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।


Herald