Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs SL: श्रीलंकाई कप्तान ने की भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की तारीफ, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका (India and Sri Lanka) के बीच गुरुवार को तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले मेहमान टीम के कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने भारतीय गेंदबाजी अटैक की तारीफ की है और अपने टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों से अच्छे अधिक निरंतरता दिखाने की अपील की है।
Rohit sharma
  बता दे की हाल ही में श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया में 1-4 से टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज के दौरान उनके टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने काफी निराश किया। श्रीलंका का शीर्ष क्रम हालांकि ऑस्ट्रेलिया में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाया। 
बता दे की दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले की पूर्व संध्या पर बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ''हम चाहते हैं कि शीर्ष क्रम अच्छा प्रदर्शन करे। जब भी शीर्ष क्रम रन बनाता है तो हमारे जीतने की संभावना बेहतर होती है। भारत का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है और हमें अपने शीर्ष क्रम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है जिससे कि हमारे गेंदबाजों को रनों का बचाव करने का मौका मिलेगा


Herald