स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज (India Vs West Indies) के बीच सीरीज अभी जारी है। वन डे सीरीज (ODI series) पूरी हो चुकी है और अब टी20 सीरीज (T20 series) की बारी है। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वन डे सीरीज में वेस्टइंडीज का 3.0 से सफाया कर दिया था और अब टीम इंडिया की कोशिश होगी कि टी20 सीरीज पर कब्जा किया जाए। इस बीच खबर है कि भारतीय क्रिकेट टीम कोलकाता पहुंच गई है, जहां पर टी20 सीरीज होनी है।

बता दे की इस सीरीज में टीम इंडिया किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी, ये बड़ा सवाल है, क्योंकि टीम के पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की दावेदारी रखते हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ियों को बाहर बैठना ही होगा। ऐसे में जान लीजिए कि कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 16 फरवरी को होने वाले पहले टी20 मैच में किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, रिषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर/दीपक हुड्डा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार/मोहम्मद सिराज/हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल/रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव
Herald