Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI 3rd ODI: जीरो पर निपटे कोहली, सहवाग का अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज (India Vs West Indies) के बीच तीसरा और अंतिम वनडे इंटरनेशनल मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। विराट कोहली (VIrat Kohli) खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। दोनों को तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) ने मैच के चौथे ओवर में अपना शिकार बनाया। विराट कोहली (VIrat Kohli) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस ODI सीरीज में अब तक केवल 26 ही बनाए हैं। विराट कोहली (VIrat Kohli) ODI में 15वीं बार खाता खोले बिना आउट हुए हैं। ​
Kohli
वनडेमें सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली (VIrat Kohli) अब चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भारतीयों में ऐसे बल्लेबाज हैं, जो वनडे में सबसे ज्यादा 20 बार जीरो पर आउट हुए हैं। वहीं, 2011 विश्व कप में मैन आफ द टूर्नामेंट रहे युवराज सिंह 18 बार जबकि पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) 16 बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे हैं। कोहली के बाद सुरेश रैना और वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ही हैं, जो वनडे में 14-14 बार बिना कोई रन बनाए आउट हुए हैं। हालांकि यह आंकड़ा 1 से 7 नंबर तक बल्लेबाजी करने वाले भारतीय बल्लेबाजों के हैं। 
आपकी जानकारी के लिए बता दे की क्रिकेट के तीनों में फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने के बाद मामले में विराट कोहली (VIrat Kohli) अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए है। इस मामले में उन्होंने पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली (VIrat Kohli) अब क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अब तक 32 बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे हैं जबकि वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के नाम 31 बार ऐसा करने का रिकॉर्ड था। सौरव गांगुली इस मामले में तीसरे नंबर पर है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुकलर (Sachin Tendulkar) यहां भी टॉप पर है। सचिन तेंदुकलर (Sachin Tendulkar) क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपने करियर में 34 बार जीरो पर आउट हुए। ये आंकड़ा एक से नंबर सात के बल्लेबाजों का है


Herald