Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI: दीपक हुड्डा का बचपन का सपना हुआ पूरा, जानें पूरा मामला!

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय ऑलराउंडर दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी 3 मैचों की ODI सीरीज के पहले मैच में इंटरनेशनल डेब्यू किया। दूसरे मैच में भी उनको खेलने का मौका मिला और इन दोनों मैचों में इस ऑलराउंडर ने अपने खेल से काफी प्रभावित किया है। दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने कहा कि उनका सपना था कि उन्हें एमएस धोनी (MS Dhoni) या विराट कोहली (Virat Kohli) से डेब्यू कैप मिले और वेस्टइंडीज के खिलाफ ये साकार होने पर काफी अच्छा लगा। 
Deepak hudda
बता दे की रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 44 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 237 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया और बेहतर गेंदबाजी करते हुए विंडीज को 46 ओवर में 193 रन पर समेट दिया। 
दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने BCCI टीवी पर पोस्ट किए गए एक में टीम के साथी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से कहा, "मैंने पहले ODI में डेब्यू किया, यह एक अद्भुत एहसास था। आप हमेशा उसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं, मैच से पहले मैंने आपसे (सूर्यकुमार यादव) बात की। मैं टीम का हिस्सा बनकर अच्छा महसूस करता हूं। ये मेरा बचपन का सपना था कि मैं एमएस धोनी (MS Dhoni) या विराट कोहली (Virat Kohli) से कैप लूं। कोहली से कैप लेना एक अद्भुत एहसास था


Herald